tag:blogger.com,1999:blog-14338716.post-1147951446340692282006-05-18T04:21:00.000-07:002006-05-18T04:24:06.343-07:00जो मैने देखाअपनी पिछली पोस्ट में मैने मानव समाज में हो रहे परिवर्तन की गति पर चर्चा की थी... सौभाग्य से (या दुर्भाग्य से) मैं जिस काल खंड में बडा हुआ हूं उसमें ये परिवर्तन काफी तेजी से हो रहे हैं...

जब थोडा समझने लगा..करीब १०-११ साल की उम्र से...तब भारत आर्थिक उदारीकरण के युग में प्रवेश करने वाला था...और देखते देखते १५-१६ सालों में कितना कुछ बदल गया..

आज वो कुछ चीजें जो मेरे साथ बडी हुई और बदलीं...(मेरी लम्बाई,चश्मे के नम्बर, और दाढी-मूंछों के अलावा :) ) लगभग सभी बातें भारतीय समाज से ताल्लुक रखती हैं....मेरे हमउम्र और भी लोगों ने इन्हे महसूस किया होगा

मैने क्रिकेट को जुनून और सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान बनते देखा है

मैने शाहरुख खान को 'सर्कस'से निकल कर बॉलीवुड का 'बादशाह'बनते देखा है

मैने दूरदर्शन की साप्ताहिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया है, और ५० चेनलों में भी कोई एक कार्यक्रम ठीक से ना देख पाने की बेबसी को भी महसूस किया है

मैने अपने घर फोन लगाने के लिये STD Booths पर ४-४ घन्टे बिताये है (हमेशा लाइन खराब मिलती थी) और मोबाइल से सुदूर गावों से घर पे बात की है

मैने Black & White TV को रंगीन मे बदलते देखा है

मैने अपने गांव में प्याऊ पर पानी भी पिलाया है, और एक बोतल पानी को १० रुपये में बिकते भी देखा है

मैने छोटे छोटे गांवों में पानी की किल्ल्त देखी है, पर वहां शराब का ठेका, या पेप्सी की दुकान भी देखी है

जब मेरे पिताजी ने मुझे पहली बार होस्टल में छोडा था, तो खर्च के लिये २० रुपये मिले थे, जो पूरे २ महीने चले, आज २० रुपये मे ठीक से नाश्ता भी नही कर पाता

प्रथम श्रेणी में पास होने पर लडकों को खुशी मनाते देखा है, तो कई अभिभावकों को अपने बच्चों को इस बात के लिये कोसते हुए सुना है कि उहे "सिर्फ" ८९% अंक ही क्यों मिले

मैने करगिल की विजय देखी है और कंधार कंड की त्रासदी झेली है

मैने डाकुओं को सांसद बनते देखा है, तो एक प्रोफेसर व वैज्ञानिक को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होते देखा है

मैने गानों को छांट-छांट कर उनके केसेट भरवाये हैं, और पसंदीदा गाने Internet से सीधे लोड भी किये हैं

मैने चाचा चौधरी नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव को पढा है, तो हैरी पोटर और सुपरमेन भी देखे/पढे हैं

मैने अपने पापा को दूरदर्शन के शाम ८:३० वाले समाचार का इंतजार करते देखा है तो २४ घंटे खबरिया चैनलों की बकवास भी सुनी है

मैने 'रामायण' के समय सूनी सडके देखी है तो सास बहू के मिहिर के लिये लोगों को हल्ला करते भी देखा है

मैने 'सुरभी' के लिये लोगों को ६ रुपये का प्रतियोगिता पोस्टकार्ड भेजते देखा है तो इंडियन आइडल के लिये ६ रुपये का SMS भी भेजते देखा है

और भी बहुत कुछ है..अभी सब ध्यान नही आ रहा..आप भी बताइयेगाNitin Baglahttp://www.blogger.com/profile/18440781901122132231noreply@blogger.com